27
May

भारत के इतिहास में इस दिन क्या हुआ।

1964 आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के संस्थापक के रूप में जाने-जाने वाले जवाहर लाल नेहरू का निधन हुआ था. आपको बता दें कि उन्हें 11 बार नोबेल शांति अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था.
1962 भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री आज ही के दिन पैदा हुए थे.
2008 केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
2016 भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन हुआ था। उनको मरणोपरांत 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया था।
2010 भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा जिले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है। जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है।