11
October

भारत के इतिहास में इस दिन क्या हुआ।

1902 दिग्‍गज समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्‍म हुआ था.
1916 समाजसेवी चंडिका अमृतराव देशमुख का जन्‍म हुआ था.
1942 बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में जन्म हुआ था।
1987 भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की. यह अभियान लिट्टे का कब्‍जा खत्‍म कर जाफना को मुक्‍त कराने के लिए छेड़ा गया था.
1737 कलकत्ता (अब कोलकाता) में भूकंप से 3 लाख लोगों की मौत हुई, आधा शहर इस प्राकृतिक आपदा में तबाह हो गया था।
2001 त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
1930 जवाहरलाल नेहरू को नैनी सेंट्रल जेल से रिहा किया गया।
2008 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया.