

प्रकाशश्वेर महादेव मंदिर एक हिन्दू मंदिर है, जो कि भारत के राज्य उत्तराखंड, देहरादून में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर देहरादून के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में सभी देवी देवताओं की मूर्ति स्थिापित है।
प्रकाशश्वेर महादेव मंदिर देहरादून से मसूरी जाते समय रास्ते पर पड़ता है। यह मंदिर पहाड़ पर होने के कारण देहरादून का सुन्दर नजारा देखा जा सकता है। इस मंदिर की एक विशेषता यह है कि इस मंदिर में कोई भी भक्त रुपया नहीं चढ़ा सकता है, वो इसलिए क्योंकि मंदिर के देख करने वाली संस्था के अनुसार हम लोग भगवान शिव को क्या दे सकते है, हम लोगों को ही भगवान शिव से मिलता है।
इसलिए मंदिर परिसर में कही स्थान पर नोटसी बाॅर्ड पर लिखा की कृपया किसी तरह का दान मंदिर में ना चढ़ायें। मंदिर की इस विशेषता के कारण यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि भारत में एक मात्र यहीं मंदिर है, जहां पर कोई दान नहीं लिया जाता है।
मंदिर की रंचना बहुत ही सुन्दर है। यह मंदिर लाल रंग का है। मंदिर को अध्यात्मिक वातारण भक्तों को मन की शांति का अनुभव होता है। इस मंदिर को शिवरात्रि त्यौहार के दौरान फुलों से सजाया जाता है।