शिव मंदिर गुफा वाला - प्रीत विहार, दिल्ली

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पता: जी ब्लॉक, कड़कड़डूमा रोड, प्रीत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली 110092।
  • खुलने और बंद होने का समय: सुबह 5.00 बजे से 12.00 बजे और शाम 5.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक
  • गुफा का समय: सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे, और शाम 5.00 से 9.00 बजे तक
  • निकटतम मेट्रो स्टेशन: शिव मंदिर गुफ़ावाला से लगभग 1.1 किलोमीटर की दूरी पर प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: शिव मंदिर गुफ़ावाला से लगभग 9.3 किलोमीटर की दूरी पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और शिव मंदिर गुफ़ावाला से लगभग 9.4 की दूरी पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन।
  • निकटतम एयर पोर्ट: शिव मंदिर गुफ़ावाला से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा।

शिव मंदिर गुफा वाला प्रीत विहार, पूर्वी दिल्ली में स्थित है। यह मंदिर लगभग 22 वर्ष पुराना है। शिव मंदिर पूर्वी दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों और सुंदर मंदिरों में से एक है। मंदिर पूरे साल भक्तों की एक बड़ी संख्या में दर्शन हेतु आते है। भक्तों को खुशी, शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ आशीर्वाद प्राप्त जाता है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण यह पर बनी भगवान गणेश और भगवान हनुमान विशाल मूर्ति है। इस मंदिर में एक बड़ी गुफा है जो वैष्णो देवी मंदिर का अनुभव कराती है और गुफा के अंदर माता वैष्णो देवी और भगवान हनुमान की प्रतिमा है। गुफा से बाहर निकलने पर भगवान भोलेनाथ की एक मूर्ति है। गुफा को भव्य पैमाने पर सजाया जाता है और भगवान शिव की मूर्ति गुफा के शीर्ष पर बनाई गई है। गुफा का छोटी गुफा (गुफा) और है जो मुख्य आकर्षण है, मां कात्यायनी देवी, मा ज्वाला देवी और मा चिंतपुरी जैसे देवीयों की मूर्तियां हैं।

शिव मंदिर गुफावाला में कई त्योहार मनाए जाते हैं। नवरात्रि के दौरान बड़ी सख्या में दर्शन हेतु आते है जो कि इस मंदिर का मुख्य आकर्षण बन जाता है। दुर्गा पूजा और नवरात्र के अवसर पर, यहां एक विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मंदिर फूल और रोशनी से सजाया जाता है मंदिर के आध्यात्मिक वातावरण में भक्तों को मन और हृदय की शांति प्रदान की जाती है।




Shiv Festival(s)
















2024 के आगामी त्यौहार और व्रत











दिव्य समाचार











Humble request: Write your valuable suggestions in the comment box below to make the website better and share this informative treasure with your friends. If there is any error / correction, you can also contact me through e-mail by clicking here. Thank you.

EN हिं