

वैशाख हिंन्दू कैलेडर का एक महीना है जो अप्रैल व मई के महीनें में आता है। भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर में, वैशाख वर्ष का दूसरा महीना है। हिन्दूओं में सभी पूर्णिमा को शुभ माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार वर्ष में दूसरी पूर्णिमा है। वैशाखी पूर्णिमा के दिन मुनष्यों को पविच नदियों में स्नान करना चाहिए। सत्तू, मिठाई, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। श्री कृष्ण के बचपन के सहपाठी सुदामा जब द्वारिका उनसे मिलने गये तो उन्होंने सत्य विनायक व्रत का उनको विधान बताया। इस व्रत के प्रभाव से सुदामा की सब दरिद्रता जाती रही तथा वह अत्यन्त ऐश्वर्यशाली हो गया।
लोग भगवान सत्यनारायण की पूजा करते हैं, जो भगवान विष्णु का एक अत्यंत दयालु रूप है, और पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण उपवास करते हैं।